जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत मनियागर ग्राम सभा में नरेंद्र प्रसाद आगरी जिला मंत्री भाजपा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य और जागेश्वर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा के नेतृत्व में मनियागर गांव के दर्जनों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता लेने वालों में अभिषेक आर्य,दीपक कुमार,दीपक आर्य,मोहित कुमार,शंकर लाल,हरीश राम,सूरज कुमार,मादुराम,बहादुर राय
किसन राम,अनिल कुमार ,अंकित कुमार आदि शामिल रहे।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र आगरी ने कहा कि यहां का युवा पिछले बीस सालों से बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।पिछले पांच सालों से लगातार यहां कांग्रेस के विधायक रहे हैं परन्तु आज भी पूरा क्षेत्र विकास को तरस रहा है।जिला मंत्री आगरी ने कहा कि ना तो कांंग्रेस विधायक द्वारा ना तो यहां पर कोई कार्य किया गया है और ना ही उनसे कोई संतुष्ट है और उनके कार्यों से असंतुष्ट होकर युवाओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई है।
