बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर नगर इकाई के नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ की घोषणा की गई ।जिसमें नगर अध्यक्ष मुकेश दानू एवं नगर मंत्री आशीष कुमार को बनाया गया।साथ ही नगर सहमंत्री,तहसील संयोजक,नगर मीडिया प्रमुख,ब्लॉक संयोजक आदि दायित्वों की घोषणा हुई।जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक इकाई में नगर एवं कॉलेज कार्यकारिणी की घोषणा होनी है।इसी क्रम में आज बागेश्वर नगर इकाई के नए दायित्वों की घोषणा की गई।साथ ही आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा वार्ता हुई।कार्यकारिणी में मुकेश दानू को नगर अध्यक्ष,योगेश काण्डपाल,मुकेश काण्डपाल,आर्यन टाकुली,गौरव,बबलू मेहरा, राजेन्द्र गड़िया को नगर उपाध्यक्ष,आशीष कुमार को नगर मंत्री,वंदना जोशी,बीना रावत,कविता आर्या,चन्द्रशेखर गुरुरानी,भुवन गड़िया को नगर सहमंत्री,योगेश जोशी को तहसील संयोजक,मनीष को तहसील सह संयोजक,योगेश जोशी को ब्लाक संयोजक,विपिन बिष्ट को सह ब्लॉक संयोजक,रवीन्द्र मेहरा को नगर मीडिया प्रमुख,अंजू काण्डपाल,प्रियांशी काण्डपाल को नगर मीडिया सह संयोजक,मयंक कुमार को सोशल मीडिया प्रमुख,भावना,निशा सह सोशल मीडिया प्रमुख,राजू दानू को नगर प्रचार प्रमुख,नीरज भंडारी को
सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी।इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी,भूपेंद्र दानू,राजेन्द्र दानू, हिमांशु जोशी,राहुल टाकुली,राहुल जोशी,योगेश जोशी,आकाश कुमार,वंदना जोशी,बीना रावत,प्रियांशी कठायत,भावना,कविता आर्या, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।