बागेश्वर-भीम कुमार को युवा कांंग्रेस का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।भीम कुमार को सौंपे पत्र में युवा कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे आशा व्यक्त की है की वे कांंग्रेस पार्टी की भावना के अनुरूप संगठन की नीतियों एवं सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।भीम कुमार के यूथ कांंग्रेस प्रदेश संयोजक बनने पर युवा कांंग्रेस जिलाध्यक्ष बागेश्वर कवि जोशी सहित सभी कांंग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।