अल्मोडा़-मोहम्मद अमन नाम के बाल कलाकार जो कि थाना बाजार में रहते हैं पिछले कई वर्षों से रावण परिवार के अलग-अलग व छोटे छोटे पुतले बनाते आ रहे हैं।कोरोना संकट के दौरान जब सभी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों पर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार प्रतिबंध लगा हुआ है,एक निश्चित सीमा तक ही लोगों को कार्यक्रमों में शामिल होना है ऐसे में अमन ने एक पुतला अपने घर में ही बना डाला जिसका नाम है धनवापुर। अमन का कहना है कि यह धनवान है। कोरोना संकट के दौरान लोग सभी प्रकार की परेशानियों खासकर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।ऐसे इस विश्वास से कि लोगों की परेशानियां दूर हों उन्होंने इस पुतले का निर्माण किया है।नगर व नगर के आसपास के क्षेत्रों में भविष्य में या आने वाले समय में धन की बरसात हो,लोगों के जीवन में खुशहाली आये इसी उद्देश्य से इन्होंने यह पुतला बनाया है।
