बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए युवा कांग्रेस की सदस्यता ली व बागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत दास को जिताने का संकल्प लिया।स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर व संचालन अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस ने किया।युवा कांग्रेस से प्रेरित हो कर सदस्यता लेने वालों में यूकेडी जिला उपाध्यक्ष गिरीश भट्ट भी शामिल रहे।कार्यक्रम में सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष जीवन पांडे अनुशासन समिति जिलाध्यक्ष,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष एन एस यू आई,जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,खालिद हुसैन जिला प्रवक्ता दीपक कोली जिला पंकज परिहार ब्लॉक अध्यक्ष संस्कार भारती नगर अध्यक्ष,राजेन्द्र परिहार,गोविन्द कठायत,निक्कू,अज्जु,नितिन,राहुल,गौरव,गोविन्द चन्दोला,प्रेम पाठक,भुवन पाण्डेय,विशाल रावत पंकज जोशी मोनीष खान आदि मौजूद रहे।