अल्मोड़ा-आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष/सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक बैरियरों एवं थाना क्षेत्रों में चल रही सघन चैकिंग एवं युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान Youth Against Drugs के अन्तर्गत दिनांक 29.01.2022 को थानाध्यक्ष भतरौजखान/FST, SST टीम द्वारा दौराने चैकिग मोहान सहायता केन्द्र में वाहन संख्या UK06-S-0423 मो०सा० में सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.390 किलोग्राम गांजा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। नशा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज की कार्यवाही की गयी।थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद ने बताया कि दोनों व्यक्ति गांजा अधिक दामों में बेचने हेतु मुरादाबाद ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये है। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है।आगामी चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष कराये जाने हेतु लगातार बैरियरों पर FST एवं SST एवं अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।अभियुक्तों की पहचान मो० आरिफ उम्र 22 वर्ष पुत्र लईक निवासी ग्राम फौलादपुर,ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ०प्र०,मो० आरिफ उम्र- 23 वर्ष पुत्र महमूद हसन निवासी बिजलीघर के पीछे नई बस्ती वार्ड नं० 22,ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ०प्र० के रूप में हुई है।बरामदगी में कुल 10.390 किलोग्राम गांजा
बरामद हुआ जिसकी कुल कीमत 155850 रूपये है।पुलिस टीम में
अनीश अहमद थानाध्यक्ष भतरौजखान,रमेश चन्द्र जोशी मजिस्ट्रेट FST,उ०नि० विनोद घई FST,हे०का०प्रो० करतार सिंह SST,का०सुरेश कोरंगा SST,का० संदीप सिंह थाना भतरौजखान,ASI ITBP हरबीर सिंह,का० गोपाल सिंह, का० नरेश कुमार,का० राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।