अल्मोडा़-त्यौहार के दिन भी जल संस्थान अल्मोड़ा नगर के कई मोहल्लों में पेयजलापूर्ति नहीं कर पा रहा है।इससे नाराज मुख्य विपक्षी पार्टी कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार और जल संस्थान अल्मोडा़वासियों को इस सामान्य समय में भी पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से चौहानबाटा,थपलिया, तल्ला जोशीखोला आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है और ना ही पानी आने का कोई निश्चित समय है।उन्होंने कहा कि कभी दिन,कभी सुबह,कभी शाम,कभी रात जल संस्थान अपनी सुविधानुसार पानी खोल रहा है जिसका खामियाजा नौकरीपेशा व व्यवसायी वर्ग को भुगतना पढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जल संस्थान आवश्यक्तानुसार पानी भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है।किन्हीं किन्हीं जगह तो मात्र आधा घन्टा पानी दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यदि जनहित में अविलम्ब जल संस्थान द्वारा अल्मोडा़ की जनता को नियत समय पर आवश्यक्तानुसार प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह सरकार तथा जलसंस्थान विभाग के खिलाफ वृहद आन्दोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और अल्मोडा़ जल संस्थान की होगी।