अल्मोड़ा-अल्मोड़ा भाजपा में टिकट वितरण के बाद से ही कलह शुरू हो गया था।विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल टिकट वितरण से खासा नाराज चल रहे थे जिससे भाजपा में कलह साफ तौर पर सामने आ रहा था।परन्तु आज इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा के पक्ष में पटाक्षेप हो गया।विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान एवं डीसीबी अध्यक्ष लटवाल ने भाजपा के साथ पूरे तरह से होने की बात कही जिसके बाद अल्मोड़ा भाजपा में उत्साह की लहर है।विदित हो कि चुनावी समीकरण पल पल बदल रहे हैं।इसी क्रम में भाजपा से निवर्तमान विधायक/उपाध्यक्ष विधानसभा रघुनाथ सिंह चौहान, सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी कर ली है।भाजपा के ऊपर लगाए गए आरोप जो चौहान और लटवाल द्वारा ही लगाए गए थे उन्हें आज उन्होंने खुद ही खारिज कर दिया है।अब चौहान और लटवाल पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से खड़े होने की बात कह रहे हैं।चौहान का कहना है कि उन्होंने संगठन को छोड़ा नहीं था हां कुछ लोगों से उनके वैचारिक मतभेद रहे हैं जिस कारण उनके भीतर कुछ आवेश था।कुल मिलाकर अल्मोड़ा भाजपा के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि भाजपा अल्मोड़ा में चल रहे विवादों का पटाक्षेप हो गया और फिलहाल अल्मोड़ा भाजपा के दिग्गज एक साथ मंच साझा करते नजर आये।
