हल्द्बानी-काँग्रेस मुख्यालय स्वराज भवन हल्द्वानी में प्रो० ललित तिवारी, प्रो० संजय टम्टा,डॉ विजय कुमार, डॉ०नन्दन सिंह बिष्ट,डॉ० ललित मोहन,डॉ प्रदीप कुमार एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के पूर्व सदस्य डॉ०सुरेश डालाकोटी को पूर्व मन्त्री एवं पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्या एवं केन्द्रीय सचिव एवं सह प्रभारी त्रिपुरा,मिजोरम,मेघालय श्रीमती जरिता ने काँग्रेस की सदस्यता दिलायी।उलेखनीय है कि प्रो० ललित तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी,कुशल वक्ता के साथ काँग्रेस के पूर्व बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है। डॉ० विजय कुमार बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रह चुके है।डॉ० ललित मोहन काँग्रेस बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के मण्डलीय सचिव रह चुके है।डॉ० प्रदीप कुमार कूटा के उपसचिव है।इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी से काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।डॉ० नन्दन सिंह बिष्ट अर्थशास्त्र के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं।इतिहासकार प्रो० संजय टम्टा कुमाऊँ विश्विद्यालय शिक्षक महासंघ के साथ-साथ बसपा से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है तथा शिक्षक हितों तथा समाज के हित के लिए क्रियाशील रहते है।कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के कई बार सदस्य रह चुके है।डॉ० सुरेश डालाकोटी पूर्व छात्र संघ उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है।
