नैनीताल- पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में सम्पन्न कराये जाने के लिये अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के तस्करों पर कडी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।आज हरबंश सिंह,एस०पी०सिटी हल्द्वानी,भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थाना बनभूलपुरा एवं एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा नशा तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए बडी सफलता प्राप्त कर 1 बुलेरो UK04TA8218 से 1 किलो 10 ग्राम चरस बरामद की गयी।पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी की अभियुक्त अपनी बुलेरो टैक्सी के माध्यम से बडी मात्रा में पहाडी क्षेत्र खन्स्यू से लाकर चरस की तस्करी कर रहा है।जिस पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त को हल्द्वानी रोडवेज के पीछे गोलचा कम्पाउण्ड जवाहर नगर बनभूलपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरूद्व थाना बनभूलपुरा में मु०अ०सं०-24/22, धारा 8/20/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त को हल्द्वानी रोडवेज के पीछे गोलचा कम्पाउण्ड जवाहर नगर बनभूलपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त गोपाल राम पुत्र स्व० गणेश राम निवासी पारतोला पो० खन्स्यू तहसील धारी जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष है।बरामदगी में अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम अवैध चरस बरामद कर,1 बुलेरो UK04TA8218 सीज की गयी।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
पुलिस टीम में नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलुपरा, नन्दन सिंह रावत,प्रभारी एस०ओ०जी० नैनीताल,उ०नि० भुवन राणा,थाना-बनभूलपुरा,कानि० अमनदीप सिंह थाना बनभूलपुरा,कानि० दिलशाद अहमद, थाना-बनभूलपुरा,कानि० अशोक रावत,एस०ओ०जी०,कानि० अनिल गिरी,एस०ओ०जी०,कानि०कुन्दन कठायत,एस०ओ०जी०,कानि० त्रिलोक सिंह,एस०ओ०जी० शामिल रहे।