जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय इस बार टिकट काटे जाने से बेहद आहत हैं।टिकट काटे जाने के निर्णय को भाजपा नेता और दावेदार रहे सुभाष पाण्डेय ने अप्रत्याशित और मायूस करार देने वाला बताया।सुभाष पाण्डेय से दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में उन्होंने गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जिसके फलस्वरूप आज भाजपा जागेश्वर में घर घर में मजबूत है।उन्होंने कहा कि टिकट आवंटन से पहले हुई सर्वे में कार्यकर्ताओं ने भी उनके पक्ष में हाईकमान को अपनी सम्मति दी थी।आज टिकट काटे जाने से वे बेहद असहज स्थिति में हैं तथा कार्यकर्ता भी आहत हैं।उन्होंने कहा कि टिकट काटे जाने से उनके समर्थकों में काफी रोष है और जगह जगह कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओंं के साथ बातचीत करेंगे और फिर आगे की रणनीति तय की जाएगी।विदित हो कि सुभाष पाण्डेय पिछले चुनाव के बाद से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं तथा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
