अल्मोड़ा-भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी में किसी भी प्रकार की बगावत से इन्कार किया गया है एवं कहा गया है कि सभी एकजुटता से पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े हैं।विदित हो कि आज दिन में पार्टी प्रत्याशी के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफे की खबर आयी थी।जिसका भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध किया था। प्रैस को जारी एक बयान में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज दिनांक 25 जनवरी को पांडेखोला में ललित लटवाल व रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें हम लोगों को बैठक का आमंत्रण प्राप्त था।जिसमें बैठक के विषय कोई भी जानकारी हमें प्राप्त नहीं थी।बैठक में जानकारी प्राप्त हुई कि रघुनाथ सिंह चौहान व ललित लटवाल में से एक को चुनाव लड़ाया जाएगा जिसका कि हम लोगों द्वारा विरोध किया गया एवं एक सुर में कहा गया कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना है।हम लोग सभी समर्पित कार्यकर्ता है।इसके विरोध में हम सभी लोगों लोग वहां से चले आए।हमें समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि हमारे नाम से ललित लटवाल एवं रघुनाथ सिंह चौहान के समर्थन में हम लोगों के नाम से त्यागपत्र दिए गए हैं जो कि पूर्ण रूप से असत्य हैं।हम सभी लोग पार्टी एवं पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े हैं।इन लोगों के द्वारा हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।हम सभी लोग पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हैं।जिन लोगों के नाम इनके द्वारा त्यागपत्र में दिए गये हैं उनमें से कई लोगों के नाम पार्टी कार्यकर्ता के रूप में नहीं है।पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में अजीत सिंह कार्की,आन्नद कनवाल,अर्जुन बिष्ट,हरीश कनवाल,नवीन कनवाल,प्रेम लटवाल,राजेंद्र बिष्ट, रवि,हरीश,राजेन्द्र,महेंद्र रावत आदि ने अपनी पूरी निष्ठा व्यक्त की है।