अल्मोड़ा-कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व डा० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा/रानीखेत एवं समस्त थाना/चौकी एवं यातायात प्रभारियों द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 23.01.2022 को जनपद पुलिस द्वारा धारा-19 क(1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 101 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 13300 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।मास्क न पहनने पर 8 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए मास्क वितरित किये गये।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले 93 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।