बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर जिले की विभिन्न इकाइयों में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए गए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गरुड़ इकाई में सुभाष चंद्र बोस को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं बागेश्वर इकाई द्वारा बागनाथ घाट में स्वच्छता अभियान एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया।जिला संयोजक सौरभ जोशी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में एक अभूतपूर्व भूमिका निभाई थी एवं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा के साथ संपूर्ण देश में अलख जगाने का कार्य किया एवं आजाद हिंद फौज का गठन किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीर स्वतंत्र संग्राम सेनानियों को नमन करती है एवं स्वतंत्रता प्राप्ति में उनके अतुलनीय योगदान को नमन भी करती है।बताएं कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवा तरुणाई को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की भावना को लेकर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में स्थापित करने की बात कही।यहां गरुड़ इकाई में राज गोस्वामी,ममता बोरा,अभय नेगी,कमल सिंह एवं बागेश्वर में भूपेंद्र दानू,आशीष कुमार,योगेश जोशी,ललिता, प्रीति,हेमा,सावित्री आदि मौजूद रहे ।
