अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन व चुनाव को प्रभावितकरने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।आज दिनांक 23.01.2022 को चौखुटिया पुलिस तथा SST टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान खीडा बैरियर थाना चौखुटिया में वाहन संख्या UK011CA1362 जो कि काशीपुर की ओर से आ रही थी,चैक किये जाने पर बलवन्त सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम वछुवाबण मल्ला जिला चमोली के कब्जे से 1,00000 रु० बरामद किये गये।पूछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा बरामद धनराशि के कोई वैध कागजात न दिखा पाने पर चुनाव में उक्त धनराशि का दुरुपयोग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा बरामदा धनराशि को सीज कर आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट रिटर्निगं ऑफिसर को प्रेषित की जा रही है।बरामदगी टीम में उ०नि० मनमोहन सिंह चौकी प्रभारी खीडा,उदय प्रकाश जोशी प्रभारी SST टीम,हे०का० खजान सिंह बिष्ट,का०सुनील रावत,का०लोकेश कुमार शामिल रहे।