अल्मोड़ा-आज दिनांक 21.01.2022 को बारात की गाड़ी,मिनी बस संख्या UP14 JT- 5234 जो अदालीखाल धूमाकोट से नंन्दगाँव गाजियाबाद को जा रही थी जिसमे कुल 21 यात्री सवार थे।शंकरपुर चौकी (पौड़ी गढवाल) चैक पोस्ट से 1 कि०मी० मरचूला की तरफ करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सल्ट गोविन्द सिंह मेहता द्वारा मय पुलिस, एफ०एस०टी०टीम व बैरियर में मौजूद I.T.B.P के जवानों के साथ मय आपदा एवं राहत बचाव सामग्री के तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को रेस्क्यू कर रोड मे लाया गया तथा एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से रेस्क्यू किए गए घायलों को तत्काल उचित उपचार हेतु रामनगर चिकित्सालय मे भेजा गया।रेस्क्यू टीम में गोविंद सिंह मेहता थानाध्यक्ष सल्ट,उ०नि० अवनीश कुमार,का० विक्रम सिंह,का० संदीप पाटनी,का० कुंदन सिंह,का० गुरमेज सिंह,का० विरेन्द्र सिंह,हे० का० अनवर अहमद (एफ.एस.टी.),का० सुरेश चन्द्र (एफ.एस.टी.),मौ० मंसूर (एफ.एस.टी.),हो०गा० मनोज शर्मा (एफ.एस.टी.),हो० गा० श्याम,
हो०गा० प्रेम चन्द्र शामिल रहे।