अल्मोड़ा-आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस मुस्तैद है व सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसलिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा सुश्री वंदना सिंह व एसएसपी अल्मोड़ा डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा आज आगामी चुनाव के दृष्टिगत मतदान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए रानीखेत के सोनी बूथ सहित अन्य आसपास मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अफसरों को बूथों पर पर्याप्त रोशनी,पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।एसएसपी द्वारा कर्मियों से पूरी मुस्तैदी से काम करने एवं बाहरी वाहनों को पूरी सर्तकता से चैक करने के निर्देश दिये गये।