अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एंव अल्मोड़ा विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आज जनसंघ के संस्थापक सदस्य पूर्व में भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़े बलवन्त सिंह भाकुनी के आवास पर जाकर उन्हें शाल उड़ाकर व पुष्प गुच्छ भैंट कर उनका सम्मान किया।बलवन्त भाकुनी जनसंघ के दौर में जिला महामंत्री भाजपा के गठन में उपाध्यक्ष एंव सन् 1984 में आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर अल्मोड़ा बारामंडल से चुनाव भी लड़े।भाकुनी वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में डी०जी०सी०भी रहे।उनकी पत्नी जीवन्ती भाकुनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रही। उन्हे भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाकुनी जी ने जनसंघ के कई स्मरण सुनाएं व पंचजन्य अखबार के सम्पादक भी रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि विगत दिवस प्रदेश अध्यक्ष माननीय बंशीधर भगत जी ने जनसंघ भाजपा के समय के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जिसमें भाकुनी जी को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहना था।उनका स्वास्थ खराब होने के कारण आज भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,महामंत्री मनोज जोशी,संजय साह (रिक्खू),राजीव गुरूरानी,दीपक पाण्डे,ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संजय डालाकोटी, सुरेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।