जागेश्वर-धौलादेवी ब्लाक के ग्राम मेलगांव टकोली में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जागेश्वर के विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश एवं देश के युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।देश एवम् प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने चुनाव के समय देश के बेरोजगारों से बड़े बड़े वादे किये थे।जो युवक आज तक रोजगार में थे उन्हें भी धीरे-धीरे रोजगार से हटाया जा रहा है।जीवन बीमा,रेलवे विभाग,एयरपोर्ट सहित कई विभागों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।जिससे पूरे देश के शिक्षित बेरोजगार एवम् युवाओं में काफी रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास ठप्प पड़ा है,कोई भी विकास कार्य आगे नहीं बढ़ रहे हैं।कार्यक्रम में कुंजवाल ने महरागांव की विजेता क्रिकेट टीम एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता छोड़ कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से ग्रामसभा मयोली के प्रधान गोकुल चन्द्र भट्ट,पूर्व प्रधान मेलगांव गजाधर जोशी,माधवानंद जोशी,गोपालदत्त जोशी,हरीशचंद्र जोशी,कमल जोशी,सतीश चन्द्र जोशी,गोपालदत्त जोशी,केशरसिंह, गंगदत्त जोशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने फील्ड निर्माण हेतु दो लाख रूपये की धनराशि विधायक निधि से दी।कार्यक्रम में जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश चन्द्र जोशी,संगठन मंत्री नरेन्द्र बनौला,कुन्दन सिंह गैड़ा,प्रधान बसन्त जोशी,गोकुल भट्ट, नन्दाबल्लभ जोशी,रमेश चन्द्र जोशी,पूर्व प्रधान गोविन्द बल्लभ जोशी,गजाधर जोशी,माधवानंद जोशी,सतीश पंत,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश चन्द्र जोशी,शेखर चन्द्र पाण्डेय,गणेश चन्द्र पाण्डे,सतीश चन्द्र जोशी,पूर्व प्रधान दयाकृष्ण पाण्डे,केशवदत्त भट्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।