बागेश्वर-आज युवा कांग्रेस कार्यालय बागेश्वर में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा यूजर चार्ज के विरोध में उग्र आंदोलन का रुख करते हुए आगे की रणनीति पर पत्रकार वार्ता रखी गयी।कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि यूजर चार्ज के विरोध में ऐतिहासिक बंद के लिए सभी व्यपारियों,स्कूल प्रबंधन व टैक्सी यूनियन ने साफ जाहिर कर दिया है कि वो यूजर चार्ज किसी हालत में नही देंगे।इसी क्रम में युवा कांग्रेस आंदोलन को औऱ उग्र करते हुए अब शनिवार को सभी 11 वार्डो में वहाँ के नागरिकों व व्यापारियों द्वारा वहाँ के वार्ड मेंबर का पुतला दहन किया जाएगा व इस्तीफे की माँग की जाएगी।साथ मे कवि जोशी ने कहा कि बागेश्वर नगर को बसाने में किसी भी सरकार की कोई भूमिका नहीं रही है।बागेश्वर में जब तक एनजीटी के अनुसार सरकार द्वारा सीवरेज की व्यवस्था नहीं की जाती है तब तक सीवरेज कानून लागू करवाने की पहल ऐसी जल्दबाजी ही है जिस जल्दबाज़ी के खिलाफ युवा कांग्रेस बागेश्वर को सड़कों पर जनता के समर्थन के साथ उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।नगरपालिका को चाहिए कि वह एनजीटी की आड़ लेकर अपनी जनता पर पीड़ादायक कानून थोपने की जगह एनजीटी को बताए कि जब तक सरकार बागेश्वर जैसे नदी किनारे के नगरों और गांवों को सीवर लाइनों से नहीं जोड़ती है तब तक कठोर कानून हम जनता पर नहीं थोप सकते है।उन्होंने कहा ऐसे किसी भी कानून,चार्ज या किसी भी नीति का जो जनता के हितों के खिलाफ है उसका युवा कांग्रेस बागेश्वर हमेशा से विरोध करती आयी है और करती रहेगी।पत्रकार वार्ता में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,विशाल रावत जिला सचिव,प्रकाश वाचमी आदि मौजद थे।