जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत आज पीपली,चौराखान,बाराकोट,बक्सवाड आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।साथ में क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं के साथ बाराकोट ग्राम में बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्यवाही हेतु वार्ता की।श्री पाण्डेय ने जनता को भाजपा सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर २०२२ के विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की।तत्पश्चात केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की विकास नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।श्री सुभाष ने उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन किया।भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,उपा० केशव राम, मंडल महामंत्री भैरव शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,हयात धोनी,कुन्दन बिष्ट,गंगा भट्ट,बची सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान जगदीश राम,चन्दन शर्मा,प्रकाश जोशी,प्रताप सिंह,दीवान राम आदि ऱहे।सुभाष पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बच्चन सिंह बिष्ट,खीम नाथ,किशन नाथ,महेंद्र नाथ,धन सिंह बिष्ट,चन्दन राम,गोपाल राम,किशन सिंह धानक,दिनेश बिष्ट,पंकज धानक, वीरेंद्र पडियार,निर्मल धानक,पुष्कर सिंह धानक,गणेश सिंह अधिकारी, गौरव जोशी,सोनू आर्या,कुन्दन आर्या, जीवन नाथ,मोहन नाथ,नरेश नाथ,रघुनाथ,ललित चिलवाल,पंकज नाथ,दीवान राम ,केसर नाथ आदि लोग शामिल रहे।
