बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में नगरपालिका द्वारा यूजर चार्ज के विरोध में चार जनवरी मंगलवार को सम्पूर्ण नगर बंद के आवाहन पर पत्रकार वार्ता रखी गई।कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि 30-12-2021 को एक दिवसीय उपवास के बाद प्रशासन को लिखित रूप से यूजर चार्ज वापस न लेने पर 4 जनवरी को सम्पूर्ण बागेश्वर नगर की दुकान यातायात व स्कूल बन्द का आह्वाहन किया गया था।इस बन्द का जिला-नगर व्यापार मंडल,फड़ समिति बागेश्वर,नागरिक मंच,चारों टैक्सी यूनियन व स्कूल ने पूर्ण समर्थन दिया है।उन्होंने कहा जब तक नगरपालिका यूजर चार्ज वापस नही लेती तब तक नगर का कोई भी परिवार व व्यापारी किसी प्रकार का भी यूजर चार्ज न दे।साथ मे उन्होने कल सभी व्यापारियों से प्रातः 10 बजे एसबीआई तिराहे में पहुँचने का आवाहन किया है।जहाँ पर बागेश्वर नगरपालिका के सभी बोर्ड मेंबर व अध्यक्ष का पुतला दहन किया जाएगा व सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।उसके बाद सभी व्यापारी एकत्रित हो कर जुलूस के रूप में नगरपालिका बागेश्वर में तालाबंदी करेंगे।पत्रकार वार्ता में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,गोविंद चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष,विशाल रावत जिला सचिव,सुनीता टम्टा,गीतांजलि,जयदीप कुमार,पंकज जोशी आदि मौजद थे।