अल्मोड़ा-आज दिनांक 3.01.2022 को उ० नि० निखिलेश बिष्ट द्वारा चौकी बग़्वालीपोखर थाना द्वाराहाट मे कस्बा चपडा स्थान बग़्वालीपोखर एसबीआई मे उपस्थित जनता को वतर्मान में कोविड-19 का नया वेरिएंट ओमीक्रोन के सम्बन्ध मे जानकारी देकर सावधान रहने हेतु जागरूक किया गया तथा रात्रि कर्फ्यू का पालन करने हेतु अवगत कराया गया।वर्तमान में बढ़ रहे कोविड से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने हेतु अवगत कराया गया तथा मास्क वितरण किए गए।वर्तमान में बढ रहे साईबर क्राईम आनलाईन धोखाधड़ी,यातायात नियमों/महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून व नशे से होने वाले दुष्परिणामों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा एसबीआई एटीएम की लाइन में लगे लोगो को भी अवगत कराया की एक बार में एक ही व्यक्ति एटीएम के अन्दर जाए उसके बाहर आने के बाद ही दूसरा व्यक्ति अन्दर जाए तथा किसी अन्जान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड ना दे।साथ ही साइबर हैल्प लाईन न० 155260,महिला हैल्प लाईन न0-112,गौरा शक्ति ऐप,पब्लिक आई एप व उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।