बागेश्वर-बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में स्थित विद्यालय मां उमा हाईस्कूल कपकोट को शैक्षिक क्षेत्र में बेहत्तर शैक्षिक कार्यों के लिये प्रदेश सरकार ने पं०दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा है।इससे पूर्व भी हर वर्ष विद्यालय को हर वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता है।बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरुस्कार हेतु बागेश्वर जिले के 16 विद्यालयों को चुना गया था। जिसमें कपकोट ब्लाक के 5 विद्यालय सम्मलित हैं।5 विद्यालयों में माँ उमा बाल शिक्षा स्वास्थ्य हाईस्कूल कपकोट का स्थान तीसरे नम्बर पर है।इस विद्यालय ने हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है,सत्र 2021-22 में एक बालिका का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए भी हुवा है।कपकोट क्षेत्र जैसे दुर्गम स्थान में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य सर्वप्रथम इसी विद्यालय के द्वारा 1983 से किया जा रहा है।इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण किये लोग आज अनेक उच्च स्थानों पर कार्यरत हैं।प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा को विधायक बलवंत भौर्याल,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव,मुख्य शिक्षा अधिकारी ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू,ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख हरीश मेहरा,खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होकर प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।विद्यालय की इस उपलब्धि पर सभी स्टाफ व प्रबंधन समिति ने खुशी जताई तथा प्रबंधक उमेश जोशी ने विद्यालय परिवार को बधाई दी।