बागेश्वर-आज जिला कांंग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतमसिंह के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के नाम पर ऋषिकेश के कई धार्मिक स्थलों के साथ साथ पूर्व से स्थापित शहीद स्मारक को तोड़कर राज्य आन्दोलन के शहीदों की भावनाओं को जो ठेस पहुंचाई है उसके खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवादल सहित कांंग्रेस के सभी प्रकोष्ठों ने अपनी सहभागिता दी।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक,ललित फर्सवाण,हरीश ऐठानी,गीता रावल,रणजीत दास,राजेन्द्र टंगड़िया,बालकृष्ण, लक्ष्मण आर्या,विद्याप्रकाश,रिजवान खान,कमल तिवारी,आनन्द सिंह बघरी,जगत नेगी,गिरीश बिष्ट,राजा पाण्डे,लक्ष्मी धर्मसत्तू,इन्दु जोशी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
