अल्मोड़ा-रविवार को प्रकाश इलेक्ट्रोनिक कचहरी बाज़ार के प्रतिष्ठान द्वारा वार्षिक लक़्क़ी ड्रा के विजेताओं को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किये गए।प्रथम पुरस्कार एल०ई०डी० 32 इंच पुरस्कार पूर्वी पोखरखाली निवासी हेमा देवी को को पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने प्रदान किया।दुग्ध संघ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी ने द्वितीय पुरस्कार विजेता सौरभ प्रसाद निवासी राजपुरा को फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन विजेता संगीता देवी निवासी हवालबाग को त्रिलोचन जोशी ने प्रदान किया।प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि 101 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।संचालन वैभव पांडे द्वारा किया गया।इस अवसर पर हेमा सुफयाल,रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल,गिरीश धवन,जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य विद्या बिष्ट,गीता मेहरा, रंगकर्मी गोपाल चम्याल,लता तिवारी, मीता उपाध्याय,गीता पांडे,सभासद दीपा साह,प्रेमा धपोला,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,उप सचिव अमन नज्जोन आदि मौजूद रहे।
