अल्मोडा़-आज आम आदमी पार्टी ने अमित जोशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अल्मोडा़ से बीएसएनएल कार्यालय को हल्द्वानी स्थानांतरित किये जाने का पुरजोर विरोध किया।ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने कहा कि अल्मोडा़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरित किये जाने से पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को संचार सम्बन्धित कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।पहले से ही पर्वतीय क्षेत्रों में संचार सेवाऐं बदहाल स्थिति में हैं।अब सरकार के इस निर्णय से और अधिक दिक्कतें आयेंगी जो कार्य उपभोक्ताओं के अल्मोडा़ स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से होते थे उन सभी कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को सौ किलोमीटर दूर हल्द्वानी जाना पड़ेगा।अल्मोडा़ सहित समूचे पहाड़ी जिलों के टावर अल्मोडा़ कार्यालय से संचालित किये जाते थे।इसके साथ ही दो सौ तीस टू जी,एक सौ पिच्चासी थ्री जी,चौंतीस फोर जी टावरों का रखरखाव संचालक अल्मोडा़ कार्यालय से किया जाता था।अब क्योंकि संचालन का सारा कार्य हल्द्वानी से किया जाएगा तो इसमें नेटवर्क में खराबी होने पर लोगों को हल्द्वानी सम्पर्क करना पड़ेगा।पहले संचार नीतियों के लिए चार पहाड़ी जिलों के लिए अलग से बजट आवंटित किया जाता था पर अब माना जा रहा है कि एक महाप्रबंधक के अधीन होने से बजट में कटौती भी सम्भव है।इसके साथ साथ उक्त निर्णय से बीएसएनएल अल्मोडा़ के कई कर्मचारियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ेगीं।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि जनहित में उक्त निर्णय को वापस लेकर बीएसएनएल कार्यालय को अल्मोडा़ में ही रहने दिया जाए।ज्ञापन देने वालों में अमित जोशी,नन्दन लाल साह,एस०आर०बेग,प्रकाश कान्डपाल, आनन्द बिष्ट, भूपाल भाकुनी,दीप लोहनी,दानिश कुरैशी,विनीत किशोर,नवीन आर्या,फैजल खान आदि शामिल रहे।