अल्मोड़ा-आज हवालबाग ब्लाक के सभागार में एक बैठक का आयोजन जिला ग्राम संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्ष उपस्थित रहे जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वाहन किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष देव सिंह भोजक,भिकियासैंण ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत,ताड़ीखेत ब्लाक अध्यक्ष प्रमिला देवी,प्रदेश महासचिव अमित बिष्ट, शंकर सिंह नेगी,प्रमोद जोशी,मनमोहन सिंह बिष्ट, देवेश खुल्वे,मोहन सिंगवाल,गोपाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।जिला ग्राम प्रधान संगठन का विस्तार करते हुए मोहन सिंह सिंग्वाल को जिला संरक्षक,बलबीर सिंह को जिला संरक्षक,मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, हरेन्द्र प्रसाद शैली को जिला सचिव,अर्जुन सिंह मुस्यूनी को जिला महासचिव,नन्द किशोर आर्य को जिला सचिव,मनोज कुमार को जिला सचिव,प्रमोद चन्द्र जोशी को जिला महासचिव, जयपाल सिंह फर्तयाल को जिला सचिव,विक्रम उपाध्याय को जिला सचिव,दुर्गा सिंह रावत को जिला संरक्षक,रमेश सिंह बोरा को उपाध्यक्ष,मनजीत भगत को जिला महासचिव, हरक सिंह परिहार को उपाध्यक्ष, बची राम को जिला संरक्षक, राजेन्द्र सिंह नेगी को जिला संरक्षक,पूरन सिंह को जिला संरक्षक,शंकर सिंह नेगी को जिला उपाध्यक्ष,देवेश खुल्वे को महासचिव, मनमोहन सिंह को सचिव,ममता मेहरा को जिला उपाध्यक्ष, नीलम देवी को उपाध्यक्ष, बीना देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।