बागेश्वर-मां उमा हाई स्कूल कपकोट की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा दीया कपकोटी का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाली इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है।इस्पायर अवार्ड के अंतर्गत चयनित छात्र -छात्रा को दस हजार रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है जिससे छात्र -छात्राएं अपना मॉडल तैयार कर सकें।प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड के लिए बच्चों का विद्यालय स्तर पर सितंबर 2021 में ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था।बच्चों ने अपने नवाचार को लेकर मॉडल बनाए थे।जिसमें कक्षा नौवीं की छात्रा दिया कपकोटी का इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है तथा उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय से छात्र-छात्राओं द्वारा राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया जाता है।इस वर्ष इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में भी प्रतिभाग करेंगे।विद्यालय की छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा,प्रबंधक उमेश जोशी सहित विद्यालय के सभी स्टाफ ने खुशी जताई।