बागेश्वर-बागेश्वर यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजकर नगरपालिका द्वारा लगाये गये यूजर चार्ज को समाप्त करने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बागेश्वर नगर पालिका के अंदर आने वाले व्यापारियो पर नगरपालिका बागेश्वर द्वारा यूजर चार्ज लगाया गया है।वैसे ही दो लॉक डाउन लगने के बाद व्यापारियों की आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर हो चुकी है और सरकार द्वारा भी व्यापारियों को कोई राहत नही दी गयी है।ऊपर से नगर पालिका बागेश्वर द्वारा यूजर चार्ज के नाम से एक और चार्ज व्यापारियों पर थोपा जा रहा है।जिसका युवा कांग्रेस बागेश्वर व बागेश्वर के सभी व्यापारियों द्वारा कड़ा विरोध दर्ज किया जा रहा है।जिस क्रम में 22-12-2021 को नगर पालिका बागेश्वर के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दे कर यूजर चार्ज का आदेश वापस लेने की मांग की थी।उसी क्रम में 23-12-2021 से 24-12-2021 तक समस्त बागेश्वर नगर के व्यापारियों से यूजर चार्ज का आदेश वापस लेने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। जिसमें नगरपालिका द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में 1051 व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहमति देते हुए विरोध दर्ज किया है।जिसकी प्रतिलिपि आपको इस अपेक्षा से प्रेषित कर रहे है कि आप इस व्यापारियों के विरोधी आदेश को रद करेंगे।जिसके लिए नगर के समस्त व्यापारी आपके आजीवन ऋणी रहेंगे।ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि जल्द ही व्यापारियों के हित में नगर पालिका बागेश्वर की आपात बोर्ड बैठक करवा कर यूजर चार्ज को वापस लेने का फैसला लेंगे।अन्यथा 29-12-2021 बुधवार को कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर समस्त व्यापारियों के समर्थन के साथ शासन व प्रशासन के खिलाफ 24 घंटे का उपवास करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रसाशन की होगी।ज्ञापन देने में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,जगत नेगी,मनोज पाण्डेय,जयदीप कुमार,रिजवान खान,विशाल रावत,दीपक कोहली,फिरोज खान,धीरज गड़िया,नागेंद्र मनवाल, राजू पाण्डेय,मनोज पाण्डेय,प्रकाश वाचमी आदि मौजूद थे।