अल्मोड़ा-उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा की महत्त्वपूर्ण बैठक मंगलवार को चौघान पाटा अल्मोड़ा में अपराह्न 2 बजे से होगी।जिसमें शिथिलीकरण पदोन्नति,फारगो नियमावली,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्य एवं उत्तरदायित्व का निर्धारण शासन स्तर से किये जाने व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जनपद प्रदान करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा होगी और मुख्यमंत्री व विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व अमरनाथ रजवार मंत्री द्वारा अवगत कराया गया है कि सरकार व विभाग की स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है।जनपद की इस बैठक में अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पहली बैठक में शामिल होने की अपील की है।