जागेश्वर-आज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के खेती,कुमड,धारी आदि गांवों में स्थानीय जनता के सुख दुख में शामिल होकर जनता को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर निदान करवाने का आश्वासन दिया।श्री पान्डेय ने बेरोजगार नौजवानों से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।इस अवसर पर श्री पाण्डेय के साथ में मंडल उपाध्यक्ष व प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैडा,भाजपा नेता मनोज पंत,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री दिवान राम,प्रधान उमेश पान्डे,आनन्द सिंह,गोधन मेहरा,करन पाठक,सूबेदार रमी राम,पूरन सिह,शोबन सिंह आदि रहे।
