जागेश्वर-आज जागेश्वर विधान सभा के लमगड़ा के रामलीला मैदान में विजय संकल्प यात्रा का जागेश्वर विधान सभा के हजारों कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।इस अवसर पर लमगडा के ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल के नेतृत्व में दो सौ लोगों ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।यात्रा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित सांसद अजय टम्टा,प्रदेश सचिव व यात्रा संयोजक पुष्कर काला सहित यात्रा के अल्मोडा प्रभारी रमेश बहुगुणा,कोआपरिेटव के चेयरमैन ललित लटवाल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुभाष पान्डे,गिरीश खोलिया आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लमगड़ा संजय डालाकोटी,मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रकाश भट्ट,मंडल अध्यक्ष दन्यां गोपाल सिंह बिष्ट,गौरव पान्डे,मोहन सिंह मेहरा,पूरन बिष्ट,नरेन्द्र बिष्ट,दीपक पान्डे,राजेन्द्र बिष्ट,मदन रावत,हरीश बोरा,बालम कपकोटी,हरीश कपकोटी,श्याम नारायण पान्डे,बलवन्त गैडा,मनोज पंत,गोधन भैसाेडा,किरन पंत,पूनम पालीवाल,देवकी बिष्ट,प्रेमा बिष्ट सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
