जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विकास खंड लमगड़ा के जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल भी उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने विधायक कुंजवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए अपने अपने विचार रखते हुए विधायक कुंजवाल को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ता अपने अपने बूथ से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाकर बूथ को जितवाने का काम करेंगे।विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से ही लगातार विधानसभा का नेतृत्व कर बड़े बड़े पदों पर आसीन हुए हैं जिसके लिए वे सभी कार्यकर्ताओं के सदैव आभारी रहेंगें।श्री कुंजवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं।मुझे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है।आप सभी ने बिषम परिस्थितियों में भी पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए मुझे लगातार विजय दिलाई है।इस बार भी आप सभी की मेहनत के बल पर व जनता के आशीर्वाद से परिणाम पक्ष में होंगे।लेकिन कार्यकर्ताओं को बहुत सजग रहने की आवश्यकता है।भाजपा के लोग विकास पर बात नहीं करते हैं वो आमजन को फिर से झुठे वादे कर,लोगों की भावनाओं के साथ खेलकर फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिश करेंगे।केंद्र की मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ रोजगार के रुप में बहुत बड़ा धोखा किया है तथा सरकारी औधौगिक प्रतिष्ठान पूँजीपतियों के निजी हाथों सौपकर उनके द्वारा दिए गये धन का प्रयोग इन चुनावों में किया जाएगा जिस पर कार्यकर्ताओं को पैनी नजर रखनी होगी तथा जनता के बीच जाकर इस सरकार की नाकामी,महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों की बात रखनी होगी।उन्होने कहा कि वैसे तो आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है।लोग भाजपा की नीतियों से तंग है। कार्यकर्ता सजग रह कर जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा पूर्व में किये गये जनहित की योजनाओं की याद दिलवाए तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।विधायक कुंजवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव में एकजुट होकर लग जाने को कहा तथा जागेश्वर से लगी हुई विधानसभाओं में भी कांग्रेस का माहौल बनाने का भी आग्रह किया।