बागेश्वर-आज युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा बागेश्वर नगर पालिका के अंदर आने वाले व्यापारियो पर यूजर चार्ज लगाने के विरोध में व यूजर चार्ज को वापस लेने की माँग के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर का घेराव किया व यूजर चार्ज का आदेश वापस लेने की मांग की।उसके बाद नगरपालिका के नजदीकी नुमाइश खेत गली से हॉस्पिटल तक के व्यापारियों से यूजर चार्ज पर लाईव चर्चा की तो सभी व्यापारियों ने खुल कर इसका विरोध किया और इसे व्यापारियों का उत्त्पीडऩ कहा।सभी व्यापारियों ने नगरपालिका के इस तुग़लकी फरमान का खुल कर विरोध किया है ओर नगरपालिका के खिलाफ आर पार की लड़ाई भी लड़ने को तैयार है।कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि नगरपालिका ने व्यापार मंडल व व्यापारियो को विश्वास में लिए बिना ऐसा व्यपारी विरोधी आदेश जारी कर दिया।व्यापारी पहले से ही लॉकडाउन की मार झेल रहा है व अभी तक उससे उभर तक नही पाया है।उसके ऊपर ये यूजर चार्ज व्यापारियों के ताजे जख्मों में नमक छिड़कना जैसा है।उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी इस कर का विरोध कर रहे हैं।अगर नगरपालिका प्रशासन इस कर को जल्द से जल्द वापस नही लेता है तो जरूरत पड़ने पर वो सभी व्यापारियों के साथ उग्र जन आंदोलन करने के लिये भी तैयार है।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,सुनीता टम्टा पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बागेश्वर,मोहन सिंह कोरंगा विधानसभा अध्यक्ष कपकोट,सुनील पाण्डेय जिलाध्यक्ष सेवा दल,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,खालिद हुसैन जिला प्रवक्ता,मोनीष खान,फिरोज खान,
गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,विशाल रावत जिला सचिव ,संस्कार खैर नगर अध्यक्ष सोशल मीडिया,नरेन्द्र कोरंगा उपप्रधान भनार,गोविन्द चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष,प्रेम पाठक,नागेंद्र मनवाल,उमेश उपाध्याय,भरत भट्ट,दर्शन जोशी,आशीष कोहली, निक्कू,गौरव,अंकित पाण्डेय आदि मौजूद थे।
