अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व० विजय जोशी की 51वी जयन्ती पर उनकी स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शोभा जोशी पूर्व पालिकाध्यक्ष ने अल्मोड़ा के महिला एवं जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए।इससे पूर्व उनके द्वारा लैप्रोसी मिशन बल्ढौटी में राशन भी वितरित किया गया।इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि स्व० विजय जोशी ने गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए बहुत सपने देखे थे तथा वे गरीब वर्ग के लिए बेहद संवेदनशील एवं चिन्तित रहते थे।श्रीमती जोशी ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे स्व० विजय जोशी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगी।उन्होंने कहा कि स्व० जोशी ने अल्मोड़ा शहर के लिए जो सपने देखे थे उन सपनों को पूरा करने के लिए वे ढृढसंकल्प हैं।इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,सी०एम०एस० डा० प्रीति पन्त,डा०ए०पी०पाण्डे,वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत,मनीराज सिह मटेला,कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित रहे।