बागेश्वर-बागेश्वर के सामाजिक कार्यकर्ता भीम कुमार ने मुख्यमंत्री के बागेश्वर दौरे को पूरी तरह निराशाजनक करार दिया।उन्होंने कहा कि बागेश्वर में लगी महायोजना पर कोई बात नहीं की गयी।प्राधिकरण जैसे काले कानून से बागेश्वर में दो लोगों ने आत्महत्या की उस पर कोई बात नहीं की गयी।दो दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर पानी के लिए तरस रहा है उस पर कोई बात नहीं की गयी।बागेश्वर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कोई बात नहीं की गयी।बागेश्वर में बदहाल शिक्षा व्यवस्थाओं पर कोई बात नहीं की गयी। गरीब लोगों को अपनी जमीनों का मालिकाना हक नहीं मिल पाया उस पर कोई बात नहीं की गयी। बागेश्वर जिले के दुरुस्त क्षेत्रों में बदहाल संचार व्यवस्थाों पर कोई बात नहीं की गयी।उन्होंने कहा कि बागेश्वर की मुख्य समस्याओं पर कोई बात नहीं हुई जिससे यह दौरा निराशाजनक ही कहा जाएगा।
