अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का सोमवार को आयोजन बीजेपी कार्यालय पातालदेवी अल्मोड़ा में किया गया। जिसमें अल्मोड़ा जिले के सभी छह विधानसभाओं के प्रभारी,विधानसभा के सहप्रभारी,पूर्णकालिक,प्रदेश पदाधिकारी,विधायकगण,जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक को दिल्ली पटपड़गंज से चुनाव लड़ चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अल्मोड़ा जिला प्रवासी सह प्रभारी रवि नेगी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए प्रवासी सह प्रभारी रवि नेगी ने अल्मोड़ा जिले के सभी छह विधानसभा के बूथ में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक क्रियाकलापों पर जानकारी लेते हुए विचार-विमर्श किया।इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जी जान से जुटने का आह्वान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात कही।प्रवासी प्रभारी रवि नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस तरह से तैयारी करें कि जिले की छह के छह विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाए।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने संगठन के 24 करणीय कार्य 6 विधानसभा प्रभारियों,जिलापदाधिकारियों एवं विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को बूथों मे हो रहे करणीय कार्य की समीक्षा की एवं उनको करने के दिशा निर्देश दिए।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,नवीन भट्ट, दिनेश मेहरा,गोविंद पिलक्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल,प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैडा़,महिपाल बिष्ट,गिरीश सत्यवली,घनश्याम भट्ट,कैलाश भट्ट,विनीत बिष्ट,नरेंद्र आगरी,सुरेंद्र मेहता,तुषारकांत शाह, शैलेन्द्र शाह,पूनम पालीवाल,संदीप सिंह भोज,कृपाल बिष्ट,हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या,ममता भट्ट,राजा खान, अरविंद बिष्ट,अजय वर्मा,किरन पंत, नरेंद्र बिष्ट,रेखा आर्या,निर्मला जोशी, देवकी बिष्ट,पूरन मेहता,जितेन्द्र पंत, शिवेंद्र मेहरा,अंशुमन दफौटी,कृष्णा पलीयाल आदि उपस्थित रहे।