अल्मोड़ा-संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित 75 आजादी का अमृत महोत्सव वन्दे भारतम नृत्य प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में जिसमें भारतवर्ष से सैकड़ों सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया था।सभी दल दो राउन्ड क्वालिफाई करके ग्रांड फिनाले में पहुंचे थे।इस प्रतियोगिता में संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा में दल को विजेता घोषित किया गया।संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकार अब गणतंत्र दिवस समारोह 2022 में प्रतिभाग करेंगे तथा पूरे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता में निर्णयक मंडल की भूमिका में श्रीमती प्रतिभा प्रहलाद,श्रीमती गीतांजलि लाल,श्रीमती मैथिली पहाड़ी व श्री संतोष नायर थे।संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोडा के दल को 26 जनवरी 2022 में चयन होने पर जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी,गोपाल चम्याल,तारा चन्द्र जोशी,पूरन सिंह रौतेला, विनीत बिष्ट, राजेन्द्र तिवारी,त्रिभुवन गिरी,परितोष जोशी,सभाषद राजेन्द्र तिवारी,मोनू,निरंजन चौहान, मनोज जोशी,लता तिवारी,राधा बिष्ट आदी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।