अल्मोड़ा-महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा एवं प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के विगत रात्रि अल्मोड़ा पहुंचने पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।रविवार देर रात्रि महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा,प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या,प्रभारी परविन्दर कौर,मीडिया प्रभारी जरिता,आशा बिष्ट, मंजू नेगी,शान्ति तिवारी,अरविन्द कौर सहित महिला कांंग्रेस के पदाधिकारी अल्मोड़ा पहुंचे।जहां पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्षा डिसूजा को कुमाऊं का पारम्परिक परिधान पिछौड़ा भी भेट किया।इस अवसर पर महिला कांंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटा डिसूजा ने कहा कि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में वर्तमान में कांंग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है तथा यहां की जनता भी कांंग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आतुर है।उन्होंने कहा कि महिला कांंग्रेस लगातार संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांंग्रेस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा सहित अल्मोड़ा आये हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला महामंत्री हेम तिवारी,नगर महामंत्री पंकज काण्डपाल सहित दर्जनोंं कांंग्रेसजन शामिल रहे।