अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा एसओजी/ सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से नशे की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक 9.12.2021 को सल्ट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा नैल तिराहा सराईखेत रोड सल्ट के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK18TA-0765 (स्विफ्ट कार) को चैक करने पर उक्त कार से प्लास्टिक के 5 कट्टों में कुल 48 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 240,000 रु०बरामद कर वाहन चालक सहित वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति देवेन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी अमियावाला जसपुर उधमसिंहनगर तथा गौरव कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र मेघनाथ सिंह निवासी मुरलीवाला जसपुर को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में FIR NO- 25/2021 धारा 8/20/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी एसओजी उ०नि० नीरज भाकुनी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तगण पेशे से ड्राईवर है तथा सराईखेत से गांजा खरीदकर जसपुर ले जा रहे थे,पकड़ में आने पर कार्यवाही की गयी है।पकङे गये अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा गांजे की खरीद के स्रोतों की गहराई से जांच की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2500 रू० नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।अभियुक्तों की पहचान देवेन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी अमियावाला जसपुर उधमसिंहनगर एवं गौरव कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र मेघनाथ सिंह निवासी मुरलीवाला जसपुर उधमसिंहनगर के रूप में हुई है।बरामदगी में कुल 48 किलोग्राम गांजा जिसकी कुल कीमत 240,000रु० है बरामद हुआ।पुलिस टीम में गोविन्द सिंह मेहता थानाध्यक्ष सल्ट,का० सुरेश चन्द्र,का० भूपेन्द्र सिंह एसओजी,का० मनमोहन सिंह एसओजी शामिल थे।