अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गुमशुदा बच्चों,महिलाओं तथा पुरुषों की तलाश हेतु आपरेशन स्माइल अभियान चलाये जाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा एक टीम गठित की गयी है।उक्त अभियान के तहत लगातार गुमशुदा बरामद किये जाने पर अभियान को जारी रखने हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी निर्देश के क्रम में एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा गठित स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं तथा व्यक्तियों को सुरागरसी पतारसी,मोबाइल सर्विलास,सम्भावित स्थानों पर तलाश कर तथा परिजनों से बात कर पता लगाकर उनकी खोजबीन कर रही है।दिनांक 7.12.2021 को थाना गजरौला उत्तर प्रदेश में पंजीकृत गुमशुदगी अली मोहम्मद पुत्र अफसर जो एक नाबालिक युवती को भगाकर ले आया था,उक्त को नाबालिक युवती सहित बरामद कर परिजनों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सुपुर्द किया गया।पुलिस टीम में उ०नि० सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल,का०अनिल कुमार,का० देवेन्द्र तोमक्याल,का० विरेन्द्र बिष्ट,म०का० मंजू आर्या आदि मौजूद रहे।