अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जागेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुभाष पांडेय की माता प्रेमा पांडेय का आज सुबह अल्मोड़ा चंपानौला स्थित उनके आवास में हार्ट अटैक से निधन हो गया।वह 70 वर्ष की थी।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कल बुधवार की सुबह दस बजे जागेश्वर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।देहरादून गए भाजपा नेता सुभाष पांडेय निधन की सूचना के बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए है।भाजपा नेता के माता के निधन पर तमाम संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
