चंपावत-पूछता है उत्तराखण्ड कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज चम्पावत कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सूरज प्रहरी की अध्यक्षता में बेरोजगारी,महिला उत्पीड़न,किसानों की समस्या, पलायन सहित मुख्य मुद्दों पर प्रेस वार्ता की गयी।इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि स्थानीय विधायक की बेरूखी के कारण कांंग्रेस सरकार में बना पालिटेक्निक बन्द हो चुका है,चंपावत नगर की महत्वपूर्ण क्वेराला पेयजल पंपिंग का कार्य ठंडे बस्ते में है जबकि भाजपा विधायक इसे मार्च 2020 में पूरी होने की बात कह चुके हैं जो निराधार साबित हुआ।उन्होंने कहा कि चंपावत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने एवम् वीवीआईपी कार्यक्रमों में जनता को असुविधा से बचाने के लिए हरीश रावत सरकार ने सर्किट हाऊस के समीप हैलीपैड का निर्माण प्रारम्भ किया था परन्तु भाजपा शासनकाल में वह ठप्प पड़ा है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों,युवाओं,बेरोजगारों,मजदूरों,गरीबों एवम् मध्यमवर्गीय समाज को उनका हक सरकार कब देगी?प्रैस वार्ता में उत्तम देव जिलाध्यक्ष कांग्रेस,उमेश खर्कवाल(पप्पू) पूर्व पीसीसी सदस्य,विकास साह जिला महामंत्री,प्रकाश माहरा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोहाघाट,रोहित बिष्ट जिला महामंत्री युवा कांग्रेस, शुभम ढेक ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रोहित ढेक जिला अध्यक्ष एनएसयूआई लोहाघाट,नीरज कालाकोटी ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस बाराकोट,नीरज पांडेय जिला सचिव, तरूण वर्मा,कुशाग्र वर्मा,भैरव सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।