अल्मोड़ा-6 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चौहानपाटा पार्क में स्थित डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर पार्क के सफाई का भी अभियान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर भारतीय इतिहास में एक महान समाज सुधारक रहे हैं।उन्होंने समाज के शोषित वंचित वर्ग को जागृत कर संगठित व शिक्षित बनने का आह्वान किया जिसका जिसका परिणाम यह रहा कि समाज से भेदभाव व छुआछूत का प्रभाव कम होने लगा।पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि भारत में समतामूलक समाज की स्थापना में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण स्थान है।नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके कारण समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को कैसे विकास की मुख्यधारा में लाया जाए इसके लिए व्यापक प्रावधान संविधान में किए गए।अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य ने कहा के तत्कालीन विषम परिस्थितियों में उच्च शिक्षा हासिल कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज को एक नई दिशा प्रधान की जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य,नगर महामंत्री मनोज जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल,जिला मंत्री महिला मोर्चा हेमा सुप्याल,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रेमा मेर,पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह,नगर मंत्री दीपक पांडे, अनुसूचित मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रमुख मुकुल कुमार,भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पियूष कुमार,अनुसूचित मोर्चा नगर महामंत्री रवि कुमार,युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल टम्टा,पूर्व अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन लाल टम्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।