पिथौरागढ़-आज दिनांक 27 नवंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख रसोई गैस की किल्लत,बढ़ते दाम एवं होम डिलीवरी न होने के विरोध में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि आजकल जिस तरह से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से पिथौरागढ़ सीमांत वासी जूझ रहे हैं वह सीमांत वासियों के साथ खिलवाड़ है।जिस तरह मोदी जी ने नोट बंदी के वक्त लोगो को लाइन में लगवाया था उसी तरह रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी लोगो को घंटो तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है और उसके बावजूद भी लोगो को सिलेंडर नही मिल पा रहा है।सरकार द्वारा जिस तरह से गैस के उत्पादन में भी दिक्कत की जा रही है उससे सीमांत वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यह सर्वविधित है की ठंड के मौसम में पहाड़ में अत्यधिक ढंड होती है जिस कारणवश गैस की ज्यादा मांग होती है और ऐसे में सरकार का सीमांत में गैस की पूर्ति न कर पाना उनकी विफलता को दर्शाता है।उन्होंने यह भी कहा कि पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नही होना भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।कांग्रेस जनों ने चेतावनी दी कि अगर गैस की किल्लत दूर नहीं हुई और होम डिलीवरी सुरु नही की गई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालो में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,हीरा बिष्ट,दिनेश बिष्ट,मनोज पांडे,नारायण कोहली,विक्रम लूंठी,गिरीश भट,होशियार लूंठी,हेम चन्द्र ओझा, भुवन जोशी,रजत विश्वकर्मा,शिवम पंत,कार्तिक खर्कवाल,शंकर लाल,जावेद खान,पवन पाटनी,दीपक बेलाल,विजय कुमार,संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
