बागेश्वर-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की विचारधारा के प्रति लगाव और सहयोग की भावना को देखते हुए तथा विगत वर्षों से संगठन के प्रति निष्ठा एवम् समर्पण को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बागेश्वर जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने संजय जोशी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बागेश्वर का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।श्री परिहार ने आशा व्यक्त की है कि श्री संजय संगठन में रहकर संगठन को ऊंचाईयों तक ले जायेंगें साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।श्री संजय जोशी के भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस बागेश्वर के नगर उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार,जिला कोषाध्यक्ष रुद्रा पांडे,जिला महासचिव युवा कांग्रेस गणेश कुमार,छात्र संघ उपाध्यक्षा विद्या पांडे,रवि कोश्यारी,कमलेश गड़िया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
