अल्मोड़ा-आज खेल महाकुंभ के अंतर्गत खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई।अल्मोड़ा खेल स्टेडियम अल्मोड़ा में आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न क्षेत्रों से अल्मोड़ा जिले के अलग अलग ब्लॉकों से ताइक्वांडो खिलाड़ी आए और उक्त प्रतियोगिता में शामिल हुए।अल्मोड़ा की अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदक विजेता,ताइक्वांडो कोच,रेफरी श्रीमती वंदना भंडारी के नेतृत्व और सफल परीक्षण में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और पदक जीता।प्रतीक बिष्ट,अवनी बिष्ट,मयंक गैड़ा, मयंक पिलखवाल,अखिलेश सिंह प्रतियोगिता में शामिल हुए।
जिसमे अवनि बिष्ट और अखिलेश सिंह ने अपने अपने किलोभार वर्ग मे स्वर्ण पदक जीता है।अल्मोड़ा के मुख्य कोच कमल कुमार बिष्ट ब्लैक बेल्ट ने सबको बधाई दी।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा के माध्यम से जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदक जीता है तथा श्रीमती वंदना भंडारी को अकादमी की ओर से शुभ कामनाएं और बधाई दी गई।साथ ही आगामी दिनों में सबको सम्मानित भी किया जाएगा।इस उपलधि पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया और आगे के लिए शुभ कामनाएं दी।
