बागेश्वर-बुद्धवार को युवा कांग्रेस द्वारा प्रथम बार बागेश्वर आगमन पर संजीव आर्या का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर संजीव आर्या ने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और गैरसैंण में स्थायी राजधानी व बुनियादी व्यवस्था के लिए सरकार बनते ही कार्य पुनः शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार की मंशा साफ है क्योंकि हरीश रावत सरकार के बाद बीजेपी ने स्थायी राजधानी पर पर भी विकास का पत्थर लगाने का काम नही किया हैं।हरीश रावत सरकार में जो कार्य उत्तराखंड की जनता के लिए नही कर पाए थे सरकार आते है उन कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा।
कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक कपकोट,अंकुर उपाध्याय प्रदेश सचिव,संजय वर्मा नगर पालिका भवाली,अखिल भंडारी पूर्व निर्देशक राज्य सहकारी बैंक,मुन्ना पाण्डेय,सुनील पांडेय,जीवन पाण्डेय रिज़वान खान,अजय पाण्डेय,राकेश भट्ट,संस्कार भारती,गड़िया,दीपक कोहली,कुन्दन गोस्वामी,बालकृष्ण,अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे।