पिथौरागढ़-आज दिनांक 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।तत्पश्चात् एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे स्व० इन्दिरा गांधी एवं विचारों तथा उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर जी की उपस्थिति में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रथम और एक मात्र महिला प्रधानमंत्री है जिन्होंने निर्भीक और निडरता पूर्वक देश को विश्व के पटल में अलग तरीके से पेश किया।वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गाधी ने देश में अनेक विकास के कार्यों को अमलीजामा पहनाया जिससे सभी को फायदा पहुंचा।साथ ही साथ इंदिरा गांधी ही वह महिला थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके विश्व में भारत की ताकत को दर्शाने का कार्य किया।
सभी वक्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया और उनके सपनों के भारत को बनाने की बात कही।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पांडे,कमल सुंठा, नारायण कोहली,पवन मेहरा,मुकेश पंत,कपिल सौन,चंद्र शेखर मखोलिया,हीरा बिष्ट,रवींद्र बिष्ट,विक्रम लूंठी,केदार लूंठी,गिरीश भट्ट,तिलक जोशी,शुभम बिष्ट,शिवम पंत,भुवन जोशी,राहुल खत्री,दिनेश बिष्ट,देवराज बेरी,भूपेश नगरकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
